विधायक की बहू की आपत्तिजनक फोटो बनाकर की वायरल
हजरतगंज थाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: एक विधायक की बहू की फोटो को आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गयी। पीड़िता ने हजरतगंज कोतवाली में कथित पत्रकार पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी पीड़िता के ससुर विधायक हैं। हजरतगंज स्थित मंत्री आवास में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि यूट्यूब चैनल चलाने वाले कथित पत्रकार विनोद कुमार गुप्ता ने उनकी फोटो को आपत्तिजनक बनाया। उसके बाद वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप, यूट्यूब समेत अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो और फोटो से समाज में प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
