छह जुआरी दबोचे गये, मौके से 3.05 लाख बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Indrabhushan Dubey
On

मड़ियांव के केशवनगर में हो रहा था जुआ, छापामार दबोचा

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: मड़ियांव पुलिस ने बुधवार देर रात को केशवनगर में छापा मारा। मौके से जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3,05,000 रुपये की जुए की फड़ और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं आरोपियों की जामा तलाशी में उनके पास से 5,010 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुतबिक काफी समय से मुखबिर के जरिए इलाके मंं जुआ खेले जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर मड़ियांव थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने चुपचाप घेराबंदी करते हुए मौके पर छापा मारा, जिससे मौजूद जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला और सभी छह लोग जुआ खेलते हुए पकड़ लिए गए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंदिरानगर सेक्टर-डी निवासी अतुल प्रताप सिंह, हसनगंज पशुपालन कालोनी बादशाहबाद निवासी विकास सिंह, विकासनगर निवासी अशोक यादव, बासमंडी सीतापुर रोड खदरा का मो. नौशाद, फैजुल्लागंज यशनगर कालोनी का मो. कलीम, अलीगंज केंद्रांचल कालोनी का राहुल शामिल है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह अड्डा कब से और किसके संरक्षण में चलाया जा रहा था। साथ ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

 

संबंधित समाचार