Stock Market Today: शेयर बाजार में बदला कारोबार का तरीका, जानिए नई क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम; निवेशकों में क्या होगा असर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नई क्लोजिंग ऑक्शन प्रणाली लागू होने के बाद शेयर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त पर रहा, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला। वायदा एवं विकल्प (F&O) अनुबंध वाले शेयरों के लिए लागू की गई नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) प्रणाली के बीच बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि एनएसई निफ्टी दबाव में रहा।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 97 अंक चढ़कर 78,736.20 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 173.95 अंक की गिरावट के साथ 24,600.35 पर कारोबार करता नजर आया। सोमवार से शेयर बाजार के नकद खंड में नई नीलामी आधारित क्लोजिंग ऑक्शन प्रणाली लागू की गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र शेयरों के क्लोजिंग प्राइस को अधिक पारदर्शी और मजबूत तरीके से तय करना है। नई प्रणाली लागू होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी के क्लोजिंग स्तरों में असामान्य अंतर भी देखने को मिला।

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। वहीं इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर नुकसान में कारोबार करते दिखाई दिए।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में रहे, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे।

कच्चे तेल और एफआईआई का अपडेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.36% बढ़कर 84.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 922.26 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। गौरतलब है कि सोमवार को सेंसेक्स 0.70% और निफ्टी 1.60% की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

 

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: 470 अंक सेंसेक्स और निफ्टी 24,500 के पार, सावन के पहले सोमवार पर शेयर बाजार में शानदार तेजी

संबंधित समाचार