खबर का असर: MDM लापरवाही पर निलंबन के बाद प्रधानाध्यापिका-रसोइया पर मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो से खुला था मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सीतापुर MDM मामला: वायरल वीडियो के बाद प्रधानाध्यापिका और रसोइया पर केस, जांच में मिली थी भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय छंगापुर में मिड डे मील (MDM) की गुणवत्ता में लापरवाही के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विभागीय कार्रवाई के बाद अब प्रधानाध्यापिका और रसोइया के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

cook following suspension over Mid-Day Meal

मामला उस समय सामने आया था, जब विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में भोजन की गुणवत्ता और मानकों को लेकर सवाल उठाए गए थे। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

जांच में मिली थीं अनियमितताएं

जिलाधिकारी के निर्देश पर कराई गई जांच में प्राथमिक विद्यालय छंगापुर में मिड डे मील के संचालन, भोजन की गुणवत्ता और दूध वितरण व्यवस्था में प्रथम दृष्टया अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को पहले ही निलंबित कर दिया था।

डीएम के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

अब जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर कोतवाली महमूदाबाद में प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता और व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : 
लजीज मिड-डे मील के नाम पर सरकारी स्कूल में परोसा जा रहा आलू-पानी, सीतापुर में लापरवाह प्रधानाध्यापिका निलंबित

 

संबंधित समाचार