झांसी : सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, एक अन्य युवक ने भी गंवाई जान; तीन घायल
झांसी। यूपी के झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में आबान अहमद और उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अबान झाँसी जेल में अपने बड़े भाई अहमद अली से मिलने जा रहे थे इस दौरान उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। झांसी में हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
