Lucknow News : सीतापुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

बीकेटी थाना क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, पूरी तरह जल चुकी कार से मिला शव

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लगने से 32 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। बीकेटी थाना क्षेत्र की घटना में पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर मार्ग के पास हुई। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। इस दौरान कार पूरी तरह जल गई थी।

कार के रजिस्ट्रेशन से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि कार में बुरी तरह जला हुआ शव मिला, जिसकी शिनाख्त मुश्किल थी। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान लखनऊ के विकास नगर इलाके में खुर्रम नगर की साकेत विहार कॉलोनी निवासी अल्माश हक (32) के तौर पर हुई। कार अल्माश के नाम पर ही पंजीकृत थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार