31 अगस्त का राशिफल : इन राशियों के जातक रखे हेल्थ का खास खयाल, नई जॉब के लिए सार्थक रहेगा दिन 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

Aaj Ka Rashifal 31 August 2026। सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। किसी राशि के जातकों को मिलेगा लाभ तो कुछ को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
 
 

मेष

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको त्वरित निर्णय लेने से बचना चाहिए। अपने धन का दुरुपयोग न करें।
 

वृषभ

आज आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। राजनीतिक विवादों का निपटारा हो सकता है। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
 

मिथुन

आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो दिन अनुकूल है। आपकी सोच अत्यंत सकारात्मक रहेगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी।
 

कर्क

आज कारोबार में नया प्रयोग करने से बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 

सिंह

आज मन में अनचाहे विचारों की भरमार रहेगी। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें। कुछ गुप्त बातें खुलकर सामने आ सकती हैं।
 

कन्या

आज आपकी स्मरणशक्ति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार में आपको उत्तम लाभ होगा। व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिए।
 

तुला

आज आप योजनाबद्ध रूप से सभी कार्य करेंगे। परिवार के लोगों का समर्थन मिलेगा। काम की अधिकता के कारण समस्या होगी।
 

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। दूसरों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। संतान के व्यवहार से आप नाराज हो सकते हैं।
 

धनु

आज झूठे अभिमान से बचना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। संपत्ति विवाद होने की आशंका है।
 

मकर

आज आपके जीवन पर जीवनसाथी का अत्यधिक प्रभाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं।
 

कुंभ

आज आप अत्यधिक आक्रामक हो सकते हैं। अटकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। व्यापार में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं।
 

मीन

आज पुराने अनुभवों की सीख काम आएगी। नई स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा।
 
 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल