31 अगस्त का इतिहास: एक दिन, जब डायना से लेकर प्रणब मुखर्जी तक कई बड़ी घटनाओं ने बदली दुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमृता प्रीतम का जन्म, INSAT-1B का अंतरिक्ष सफर और 31 अगस्त से जुड़ीं इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 31 अगस्त का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं और चर्चित शख्सियतों से जुड़ा हुआ है। इस दिन जहां प्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका अमृता प्रीतम का जन्म हुआ, वहीं भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन भी इसी तारीख को हुआ। इसके अलावा अंतरिक्ष, राजनीति, खेल और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी कई अहम घटनाएं भी 31 अगस्त को हुईं।

1881 - अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की गई।

1919 - प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ।

1920 - अमेरिका के डेट्रायट शहर में रेडियो के माध्यम से पहली बार समाचार प्रसारित किए गए।

1940 - मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म हुआ।

1956 - तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1959 - अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने नेशनल लीग का रिकॉर्ड बनाया।

1962 - कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

1964 - कैलिफोर्निया आधिकारिक तौर पर अमेरिका का सर्वाधिक आबादी वाला प्रांत बना।

1968 - भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

1983 - भारत के उपग्रह INSAT-1B को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रक्षेपित किया गया।

1990 - पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी राजनीतिक एवं कानूनी व्यवस्थाओं में तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।

1991 - उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 - रूस ने लिथुआनिया से अपने अंतिम सैनिकों को वापस बुलाया।

1995 - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का निधन हुआ।

1995 - एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पहली बार चीन में मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर आपत्ति दर्ज की।

1996 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने सीटीबीटी के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसके तहत निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों के लिए संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक था।

1997 - ब्रिटेन की राजकुमारी और प्रिंस चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु हुई।

1998 - राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा ने अस्वीकार कर दिया।

1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए हुए शांतिपूर्ण जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष व्यक्त किया।

2002 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

2004 - इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक वर्ष के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

2005 - इराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर के दौरान फिदायीन हमले की आशंका से मची भगदड़ में 816 लोगों की मौत हुई।

2007 - ब्रिटेन में प्रिंसेस डायना की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

2008 - सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद को सुलझाया।

2009 - जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शरद यादव को दोबारा सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना गया। वह 2006 से इस पद पर थे।

2016 - पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध उर्दू कवि कश्मीरी लाल जाकिर का निधन हुआ।

2020 - भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हुआ।

संबंधित समाचार