Happy New Year 2021: बॉलीवुड सितारों ने फैंस को खास अंदाज में दी नए साल की बधाई, यहां देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साल 2021 का आज पहला दिन है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक, एश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी ने सोशल मीडिया के जरिए नए साल पर फैन्स को बधाई दी है और एंजॉय करते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। बच्चन परिवार ने …

साल 2021 का आज पहला दिन है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक, एश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी ने सोशल मीडिया के जरिए नए साल पर फैन्स को बधाई दी है और एंजॉय करते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। बच्चन परिवार ने धूमधाम से नए साल का स्वागत किया। एश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें आराध्या समेत बच्चन परिवार एंजॉय करता नजर आ रहा है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय कैमरे में कैद किया है। इसी के साथ अक्षय कुमार वीडियो में गायत्री मंत्र का जाप करते भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा,”अगर आपने मिस कर दिया.. ये साल 2021 का पहल सूर्योदय है… सबके लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी एक फनी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा,”पीस, लव और हार्मोनी 2021… वर्ष नव हर्ष नव; जीवन उतकर्ष नव।”

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ एक सेल्फी शेयर की और फैंस को न्यू ईयर विश किया है। प्रियंका ने 2021 लिखा हुआ चश्मा भी पहना हुआ है।

मलाइका अरोड़ा ने पूल में पानी की छींटे उड़ाते हुए तस्वीर शेयर की और फैंस को न्यू ईयर विश किया। उन्होंने लिखा,”गुड बाय 2020… मैं प्रार्थना और उम्मीद करती हूं कि 2021 बहुत ही सुंदर हो।”

अर्जुन कपूर ने अपनी एक डैशिंग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को विश किया और साथ ही अपने कुछ उद्देश्यों को बताया।

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहुजा को किस करते हुए एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाला प्यार, फैमिली, दोस्तों, काम, आध्यात्म और ट्रैवल से भरपूर रहे।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को साल 2021 के लिए शुभकामनाएं दी। ये तस्वीर उनके बेटे ने ली है।

अक्षय कुमार की वाइफ ट्विकंल खन्ना ने भी अक्षय के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की और साल 2020 को दफा होने के लिए कहा।