पंजाब में 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहले लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़। पंजाब में करीब 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लगाया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने यह जानकारी दी। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) एच लाल ने बताया कि 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़ा डेटा ‘कोविन पोर्टल’ पर पहले ही अपलोड कर दिया गया है। यह …
चंडीगढ़। पंजाब में करीब 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लगाया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने यह जानकारी दी।
प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) एच लाल ने बताया कि 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़ा डेटा ‘कोविन पोर्टल’ पर पहले ही अपलोड कर दिया गया है।
यह पोर्टल कोविड-19 टीके की आपूर्ति पर निगरानी रखने वाला एक ऑनलाइन मंच है। टीकाकरण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के बाद पुलिसकर्मियों, अर्ध सैनिक बलों, सफाई कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों सहित अग्रिम मोर्चों के कुल तीन लाख कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 50 साल से कम आयु वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।
