मुरादाबाद: तमंचे के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म, छत से फेंका
मुरादाबाद,अमृत विचार। तमंचे के बल पर पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर परिजन घर के बाहर आए तो आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल पीड़िता को अस्पताल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। तमंचे के बल पर पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर परिजन घर के बाहर आए तो आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एसएसपी ने डिलारी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मामला डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर तेलीपुरा का है। गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि चार जनवरी को उसकी बेटी घर में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अरविंद छत के रास्ते से घर में घुस आया और तमंचे के बल पर बेटी को छत पर ले गया। मुंह में कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
ग्रामीणों के अनुसार बेटी ने जब विरोध किया तो धक्का देकर छत से फेंक दिया, जिससे बेटी घायल हो गई। बेटी की चीख सुनकर वह लोग घर से बाहर आए तो आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। ग्रामीण के अनुसार बेटी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मंगलवार को वह लोग थाने भी गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर बुधवार को उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने डिलारी थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
