हल्द्वानी: कोरोना पीड़ित नैनीताल जिले के न्यायिक अधिकारी की हालत स्थिर
अमृत विचार, हल्द्वानी। जिले के एक न्यायिक अधिकारी कोरोना पीड़ित हो गए हैं । गंभीर हालत में इलाज के लिए हल्द्वानी कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन उन्हें प्लाज्मा देने की तैयारी कर रहा है। न्यायिक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर हालत बिगड़ने के बाद …
अमृत विचार, हल्द्वानी। जिले के एक न्यायिक अधिकारी कोरोना पीड़ित हो गए हैं । गंभीर हालत में इलाज के लिए हल्द्वानी कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन उन्हें प्लाज्मा देने की तैयारी कर रहा है।
न्यायिक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर हालत बिगड़ने के बाद एसटीएच में भर्ती कराया गया। एमएस डॉ अरुण जोशी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। उन्हें O पॉजिटिव प्लाज्मा देने की तैयारी की जा रही है।
