देहरादून: संसद का बजट सत्र जल्द शुरू होगा – लोकसभा अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि संसद का बजट सत्र जल्द शुरू होगा। संसदीय लोकतंत्र प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय और पंचायती राज विभाग द्वारा शुक्रवार को देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड की पंचायतीराज संस्थाओं हेतु संपर्क और परिचय कार्यक्रम के तहत ‘पंचायतीराज व्यवस्था विकेन्द्रीकृत शासन व्यवस्था का सशक्तीकरण’ …

देहरादून,अमृत विचार। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि संसद का बजट सत्र जल्द शुरू होगा। संसदीय लोकतंत्र प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय और पंचायती राज विभाग द्वारा शुक्रवार को देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड की पंचायतीराज संस्थाओं हेतु संपर्क और परिचय कार्यक्रम के तहत ‘पंचायतीराज व्यवस्था विकेन्द्रीकृत शासन व्यवस्था का सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत भी है और सशक्त भी। इसको और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

भारत के संविधान की मूल भावना लोकतांत्रिक गणराज्य की थी। जनता को मध्य में रखकर हमारी शासन व्यवस्था रहे। आजादी के बाद से भारत में अभी तक 17 लोकसभा एवं 300 से अधिक विधानसभा के चुनाव हुए हैं। लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा तथा लगातार लोगों का मतदान के प्रति रुझान बढ़ा है। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने यहां कहा कि बजट सत्र सामान्य होगा और पूरी अवधि चलेगा। सरकार सत्र शुरू होने से पहले सांसदों के टीकाकरण के बारे में दिशा-निर्देश जारी करेगी। बिरला ने संवाददाताओं से कहा, ”बजट सत्र जल्द शुरू होगा। सरकार इसपर फैसला करेगी। कोविड-19 संबंधी चुनौती है, लेकिन अब बजट सत्र शुरू होगा और यह तय अवधि पूरी करेगा तथा सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी।”