काशीपुर : जनता दिखाए मुख्यमंत्री को स्कूलों की हकीकत – शर्मा
काशीपुर,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने आप के नए अभियान की जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत अब उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के दावों पर निर्णायक फैसला जनता का होगा। जिस तरह से मनीष सिसोदिया ने …
काशीपुर,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने आप के नए अभियान की जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत अब उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के दावों पर निर्णायक फैसला जनता का होगा। जिस तरह से मनीष सिसोदिया ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान, यहां के स्कूलों के हालत और शिक्षा पर चिंता व्यक्त की तो प्रदेश के मंत्री, विधायक तमाम दावे करते नजर आए। यहां तक उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने उत्तराखंड में दिल्ली से बेहतर स्कूलों का दावा कर दिया।
जिसका फैसला अब पूरी तरह आप ने जनता पर छोड़ दिया। इसी कड़ी में आप ने पूरे प्रदेश के स्कूलों के हालात पर सेल्फी विथ स्कूल अभियान की शुरुआत की। तीन दिन 8, 9 और 10 तारीख तक चलने वाले इस अभियान में आप ने जनता से अपील की है कि आप अपने स्कूलों की बदहाली से सीधे मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए दिखाएं, वीडियो बनाएं, सेल्फी लें और इसको सीधे भेज दीजिए ताकि इनके दावों की पोल खुल सके। इस अभियान के तहत, सरकार के अच्छी शिक्षा देने के दावे कितने खोखले है इसकी पोल भी खुल जाएगी। इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने जनता से आह्वान किया है कि वो भी अपने आस पास के स्कूलों की दशा के साथ अपना फोटो या वीडियो व्हाट्सएप कर सकते हैं
