हल्द्वानी : काठगोदाम रेलवे स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगायेंगे कृत्रिम झरने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम रेलवे स्टेशन की खुबसुरती में चार चांद लगाने की कवायद शुरु हो गई है। स्टेशन के बाहर ऊंची सीढ़ियों पर कृत्रिम झरनों को निमार्ण कराया जा रहा है। नैसर्गिक वातावरण का लुत्फ लेने वाले पर्यावरण प्रेमियों और देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए रेलवे विभाग द्वार इस झरने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम रेलवे स्टेशन की खुबसुरती में चार चांद लगाने की कवायद शुरु हो गई है। स्टेशन के बाहर ऊंची सीढ़ियों पर कृत्रिम झरनों को निमार्ण कराया जा रहा है। नैसर्गिक वातावरण का लुत्फ लेने वाले पर्यावरण प्रेमियों और देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए रेलवे विभाग द्वार इस झरने का निमार्ण 10 लाख की लागत से कराया जा रहा है। 26 जनवरी को झरने को तैयार कर शुरु कर दिया जाएगा। स्टेशन के बाहरी हिस्से में दो झरनों का निर्माण होना है। निर्माण के लिए रेलवे विभाग द्वारा एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है।
——————–
राजस्थान के पत्थरों से सजेगा झरना
तैयार हो रहे झरने को सुंदरता प्रदान करने के लिए निर्माण कार्य में बेशकीमती राजस्थानी पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। झरनों को तैयार करने के लिए उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले काले पत्थरों का भी उपयोग कॉफी मात्रा में किया जा रहा है। विभाग द्वारा तैयार डिजाइन के मुताबिक झरनों में रात में चमकने वाले लाइटें लगेंगी। इसके अलावा पर्वतीय संस्कृति की कलाकृतियों से भी संवारा जाएगा।
———————-
सौ साल पुराने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर देहरादून, जयपुर, दिल्ली सहित देश भर के पर्यटक रेल द्वारा यहां के नैसर्गिक वातावरण का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। यह क्षेत्र बिट्रिश काल से ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। कुछ माह पूर्व दौरे पर आए पुर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने यहां सौन्दर्यीकरण के लिए निर्देश दिए थे।
———————-
26 जनवरी तक तैयार होने के बाद इसे शुरु करा दिया जाएगा। पर्यटकों के लिए और भी नई योजनाएं तैयार की जाएंगी, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा यहां के बारे में देखने और समझने को मिल सके।  – चयन राय, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, काठगोदाम

संबंधित समाचार