काशीपुर: आईआईएम काशीपुर ने 45 स्टार्टअप में से 30 स्टार्टअप का किया चयन
काशीपुर,अमृत विचार। वित्त पोषण सहायता के लिए कृषि मंत्रालय के समक्ष पेश करने के लिए फीड आईआईएम काशीपुर ने 45 स्टार्टअप में से 30 स्टार्टअप का चयन किया। आईआईएम के प्रो. सफल बत्रा ने बताया कि इन 30 स्टार्टअप में से 13 प्री-सीड स्टेज से हैं और साहस समूह में आते हैं। ये 13 स्टार्टअप …
काशीपुर,अमृत विचार। वित्त पोषण सहायता के लिए कृषि मंत्रालय के समक्ष पेश करने के लिए फीड आईआईएम काशीपुर ने 45 स्टार्टअप में से 30 स्टार्टअप का चयन किया।
आईआईएम के प्रो. सफल बत्रा ने बताया कि इन 30 स्टार्टअप में से 13 प्री-सीड स्टेज से हैं और साहस समूह में आते हैं। ये 13 स्टार्टअप मंत्रालय से 5 लाख तक की सहायता प्राप्त करेंगे। 17 स्टार्टअप सीड स्टेज से थे और ‘सकाम’ सूची में हैं। ये 17 परिपक्व स्टार्टअप 25 लाख तक की धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। प्रो. बत्रा ने बताया कि साक्षात्कार 12 और 13 जनवरी को आयोजित किए गए और 10 पैनलिस्टों के एक पैनल ने स्टार्टअप्स की समीक्षा की। पैनलिस्टों में आईआईएम काशीपुर के प्रोफेसर, उद्यमिता के क्षेत्र के दिग्गज और बैंकर शामिल थे। डॉ. नृपेन्द्र चौहान समिति के अध्यक्ष थे। वह सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट्स, सेलाकुई, देहरादून के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि वह, प्रो. आशीष गर्ग और प्रो. कुणाल संदलिया उन स्टार्टअप का मूल्यांकन कर रहे थे जो राष्ट्र निर्माण में मदद करने जा रहे हैं। एसबीआई से पवन चोकान, हल्दीविटा से समीर गुप्ता और आईएआर आई से डॉ. अमरजीत सिंह ने 2020-21 के वित्तीय वर्ष के लिए स्टार्टअप्स के मूल्यांकन के लिए पैनल पूरा किया। ये 30 चयनित स्टार्टअप कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में फीड का प्रतिनिधित्व करने से पहले एक महीने के प्रशिक्षण से गुजरेंगे।
