बरेली: अब ब्रेक डांस से भी पूरा हो सकेगा ओलंपिक का सपना
बरेली, अमृत विचार। नृत्य विद्या सीख रहे युवाओं और युवतियों का सपना होता है कि वे कुशल डांसर बनकर फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना स्थान बना पाएं। उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि जिस विद्या को वह मात्र नृत्य विद्या मानते हैं, वह कभी ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा बन जाएगा। जीं हां, यदि सब …
बरेली, अमृत विचार। नृत्य विद्या सीख रहे युवाओं और युवतियों का सपना होता है कि वे कुशल डांसर बनकर फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना स्थान बना पाएं। उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि जिस विद्या को वह मात्र नृत्य विद्या मानते हैं, वह कभी ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा बन जाएगा।
जीं हां, यदि सब कुछ सही रहा तो वर्ष 2024 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में इसे शामिल कर लिया जाएगा। ब्रेक नाम से इसको खेल के रूप में जोड़ा जाने का विचार चल रहा है। इस नृत्य की पहचान टोक्यो में कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश के ओलंपिक संघ के वरिष्ठ संयुक्त सचिव फसील बेग ने इसके शामिल होने की उम्मीद जताई है।
ब्रेक डांस यूं तो यह विदेशी नृत्य कला है, लेकिन भारत में भी यह नृत्य भी काफी प्रचलित है। युवा वर्ग इस नृत्य का दीवाना है। शहर में चल रहे करीब 45 डांस इंस्टीट्यूट चल रहे हैं। इनमें डांस सीख रहे युवा अब ओलंपिक भी किस्मत आजमा सकते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही युवाओं के चेहरों पर खिल उठे। उनका कहना है कि अब वे लोग इस पर अधिक ध्यान देंगे। कमांडो डांस इंस्टीट्यूट में डांस सीख रहे साहिल डे का कहना है कि वह डांस सीखकर फिल्म इंडस्ट्रीज में किस्मत आजमाएंगे। लेकिन अब उन्हें और अधिक सीखने पर ध्यान देना होगा।
बोले लोग-
ओलम्पिक में जब कोई खेल शामिल किया जाता है तो उसकी पहचान कराई जाती है। ब्रेक नाम के खेल जो कि ब्रेक डांस है को भी शामिल किया जा रहा है। इसको टोक्यो में इंट्रोड्यूज कराया जाएगा। इसके बाद भारत में फेडरेशन बनेगी उसमें इसे प्रत्येक राज्य को दे दिया जाएगा। उम्मीद है कि ब्रेक डांस शामिल हो जाएगा। -फसील बेग, वरिष्ठ संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ
मेरा कमांडो डांस इस्टीट्यूट चल रहा है। पिछले वर्ष हमारे यहां के छात्रों ने गोवा में नृत्य प्रतियोगिता जीती थी। हमारे यहां डांस सीखने वाले बच्चे उस जीत से काफी खुश हैं, लेकिन अब ब्रेक डांस के ओलंपिक में जुड़ने से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह एक अच्छा कदम है। -विजय कमांडो, कोरियोग्राफर, विजय डांस इंस्टीट्यूट
मैं अब तक डांस को एक कला के रूप में सीख रहा था। इसे शौक के तौर पर लिया। लेकिन अब इस कला को काफी हद तक सीखने की कोशिश करूंगा। इससे युवाओं को अच्छा मौका मिलेगा। -मोहम्म्द आदिल
नृत्य कला एक अच्छी कला है। अब तक इस कला को सीखने के तौर पर और बेहतर डांस करने के लिए सीख रही थी, लेकिन ओलंपिक का हिस्सा बनने पर इसको और बेहतर करने का प्रयास करूंगी। ओलंपिक में ब्रेक डांस का शामिल होना अच्छी बात है। -स्नेहा
मुझे नृत्य करना अच्छा लगता है। कोरियोग्राफर बनना चाहती हूं, लेकिन ब्रेक डांस के ओलंपिक में शामिल होने पर काफी अच्छा महसूस कर रहीं हूं, इसलिए कि इसे अब नृत्य नहीं बल्कि एक खेल के रूप में देखा जाएगा। -अनन्या
