बाराबंकी: प्रधानाध्यापक से विद्यालय ना आने का कारण पूछना सहायक अध्यापक को पड़ा भारी, पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर, बाराबंकी। प्रधानाध्यापक से सप्ताह भर विद्यालय ना आने का कारण पूछना सहायक अध्यापक को महंगा पड़ा। प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक की पिटाई कर दी। बीच बचाव कर रहे शिक्षामित्र की भी प्रधानाध्यापक ने पिटाई की। पीड़ित अध्यापक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराही का …

टिकैतनगर, बाराबंकी। प्रधानाध्यापक से सप्ताह भर विद्यालय ना आने का कारण पूछना सहायक अध्यापक को महंगा पड़ा। प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक की पिटाई कर दी। बीच बचाव कर रहे शिक्षामित्र की भी प्रधानाध्यापक ने पिटाई की। पीड़ित अध्यापक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराही का है। यहां पर तैनात सहायक अध्यापक राम सिंह ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह अध्यापक उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर करके वह ड्यूटी पर तैनात हुआ। जहां पर उपस्थिति पंजिका में 9 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रधानाध्यापक बृज बिहारी अनुपस्थित थे।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने उनसे अनुपस्थिति का कारण पूछा तो नाराज प्रधानाध्यापक ने उपस्थिति पंजिका छीन ली और अभद्रता करने लगे। विवाद बढ़ता देख साथी शिक्षामित्र मनोज द्विवेदी ने बीच बीच-बचाव का प्रयास किया तो प्रधानाध्यापक ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी है।

शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित सहायक अध्यापक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज