हल्द्वानी: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को मना किया तो मिली धमकी
हल्द्वानी,अमृत विचार। सोशल मीडिया ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को लेकर महिला ने आपत्ति जताई तो उसी को धमकी मिलने लगी। इस पर पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस …
हल्द्वानी,अमृत विचार। सोशल मीडिया ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को लेकर महिला ने आपत्ति जताई तो उसी को धमकी मिलने लगी। इस पर पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवेंद्रपुरी फेस एक निवासी अनिता परिहार पत्नी ठाकुर सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पड़ोस में फेस दो में रहने वाली महिला सोशल मीडिया ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करते रहती है। अनीता के मुताबिक, इन आपत्तिजनक वीडियो से परेशान होकर वह महिला के घर पहुंची और उसके पति से मिलने की बात कही। इससे आरोपी महिला भड़क गयी और धमकी देने लगी। आरोप है कि महिला के साथ ही गणेश पंत और हेम चंद्र पांडे भी उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक, गणेश पंत खुद को पुलिस वाला बताता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला समेत गणेश पंत और हेम चंद्र पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
