देवरिया: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सदर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी और जिलाधिकारी अमित किशोर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके अलावा मनरेगा …

देवरिया। उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सदर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी और जिलाधिकारी अमित किशोर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके अलावा मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार रोजगार सेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होगा तभी भारत आत्मनिर्भर होगा और श्रेष्ठ भारत बनेगा, इसलिये सभी लोग उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आएं और बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कोरोना काल में प्रवासियों से लेकर के सभी गरीबों, जरुरतमदों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। पशुपालन, मत्स्य पालन से लेकर विभिन्न संचालित योजनाओं को सफलतम क्रियान्वयन भी किया गया है। पटरी व्यवसायियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना संचालित कर उन्हें सहायता प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी अमित किशोर ने उत्तर प्रदेश दिवस पर लगायी गयी स्टालों और योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि विभाग के पांच, मनरेगा 10, कन्या सुमंगला के दो, उद्योग विभाग 10, उद्यान के तीन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 16, आजीविका मिशन के छह, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के सात, निराश्रित महिला पेंशन के पांच लाभार्थियों सहित लगभग 64 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं मनरेगा के तहत चार रोजगार सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र मुख अतिथि सदर सांसद एवं जिलाधिकारी की ओर से प्रदान किया गया।

कृषि एवं उद्यान विभाग के सम्मानित प्रगतिशील कृषक
इस अवसर पर चन्द्रिका कुशवाहा ग्राम वरसाथ को वर्मिंग कम्पोस्ट, जंग बहादुर सिंह ग्राम कोल्हुआ को ड्रमशीडर द्वारा धान उत्पादन में, सुरेन्द्र मिश्र ग्राम पिपरा चन्द्रभान को गेहूं उत्पादन में, संदीप मणि त्रिपाठी ग्राम बढ़या बुजुर्ग को धान उत्पादन, सतीष चन्द्र त्रिपाठी इजरही डेंचा उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग के प्रगतिशील कृषक सम्पूर्णानन्द मल्ल ग्राम घुडीकुण्डकला को आम की बागवानी की अनुदान धनराशि 15,300, पारस राय ग्राम बघडा महुआरी को केला टिशु कल्चर का अनुदान 30,738 और शिव पूजन कुशवाहा ग्राम कोटवा हेतिमपुर को 30,738 रुपए का अनुदान धनराशि का प्रतीक चेक दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी लाभार्थियों को दी गई आवास की प्रतीक चाबी
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थी उषा, शान्ति, मंजू पत्नी मनोज, कैलाशी, गीता, मंजू पत्नी रामगुलाब, सुनीता, कमलावती, सावित्री, छोटेलाल, देवी, मधु, सुमन, विद्यावती और रुबिया खातून सहित 16 लाभार्थियों को आवास की प्रतीक चाबी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी रामबहाल, गिरजा देवी, हीरा, ललीता देवी, हिरावत्नी देवी, शुगी देवी आदि को आवास की चाबी दी गई।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सम्मानित हुए छह स्वयं सहायता समूह
इसके तहत राधा आजीविका विकास खंड भागलपुर, मकदून असरफ विकास खंड गौरी बाजार, शंकर आजीविका देवरिया सदर, राधा आजीविका विकास खंड सलेमपुर, राधा आजीविका विकास खंड देवरिया सदर एवं जय मां वैभव लक्ष्मी आजीविका विकास खंड भटनी को उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

मनरेगा के तहत 10 लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
विकास खंड तरकुलवां के 10 लाभार्थी यथा- धीरेन्द्र, अमरप्रसाद, शुभनारायण, नन्द लाल पुत्र रामदेव, विरेन्द्र, वृन्दा, कंचन, सरल, नन्दलाल पुत्र रामचन्द्र, मुन्नी को मनरेगा योजना के तहत निमृत पशु/गोटशेड के लिये सम्मानित किया गया। इसी योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले रामपुर कारखाना ब्लाक के रोजगार सेवक अभिषेकपति त्रिपाठी व इमा खातून तथा देवरिया सदर ब्लाक अरुण मिश्रा व सर्वेश कुमार रोजगार सेवक को सम्मनित किया गया।

सात लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया स्वीकृति पत्र
कन्या सुमंगला योजना के दो लाभार्थी अदिती पुत्री संदीप शर्मा ग्राम भेली पट्टी और कुमार तान्या पुत्री संदीप पासवान ग्राम ओलीपट्टी को स्वीकृति पत्र एवं निराश्रित महिला पेंशन जयगुन नेशा, कमलावती देवी, कौशल्या देवी, बच्ची देवी, तिजया देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 लाभार्थियों को दी गईं सिलाईं मशीनें
उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत तन्नु मिश्रा, फातमा खातून, ममता प्रजापति, गीता देवी, आरती देवी, अभिनिशा, पुनिता प्रजापति, मीरा देवी, प्रभावती देवी, ओम प्रकाश गौतम को दर्जी ट्रेड हेतु सिचाई मशीन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पीओ डूडा विनोद कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि डा एके मिश्र, उपायुक्त उद्योग के के अमर, डीएचओ सीताराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण व लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज