बरेली: छात्राओं की सुरक्षा के चलते बदला जाए डिग्री वितरण का समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शाम के वक्त डिग्री बांटने की वजह से छात्राओं की सुरक्षा को खतरा है। इसमें तुरंत बदलाव किया जाए। यह मांग समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बरेली कॉलेज प्राचार्य का घेराव करके की। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी रखी गईं। समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद …

अमृत विचार, बरेली। शाम के वक्त डिग्री बांटने की वजह से छात्राओं की सुरक्षा को खतरा है। इसमें तुरंत बदलाव किया जाए। यह मांग समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बरेली कॉलेज प्राचार्य का घेराव करके की। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी रखी गईं।

समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद और छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में छात्रों ने शैक्षिक सत्र 2019 और 2020 के बरेली कालेज के टॉपर और प्रतिभाशाली छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह जल्द से जल्द आयोजित किया जाए। हर साल प्रतिभा सम्मान समारोह होता है लेकिन सत्र-2019 और 2020 का प्रतिभा सम्मान समारोह अभी तक नहीं हुआ है।

इसके अलावा बरेली कॉलेज में उपाधि वितरण का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की प्रथा को खत्म करके उपाधि वितरण का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे निर्धारित किया जाए। बरेली कॉलेज के छात्र-छात्राएं दूरदराज क्षेत्रों से डिग्री लेने आते हैं। शाम होने पर यातायात के साधन उपलब्ध नहीं हो पाते और अंधेरा हो जाता है। ऐसे में छात्राओं को अनेक समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

इसलिए डिग्री वितरण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाए। इसके अलावा बरेली कॉलेज महाविद्यालय परिसर के सभी विभागों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए। पेयजल मशीनें टूटी पड़ी हैं। महाविद्यालय में अंतर संकाय खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए। जीसीआर और पुस्तकालय में साफ-सफाई कराई जाए।

छात्रों से प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने कहा कि सभी मांगों को जल्द अमल में लाया जाएगा। छात्राओं को डिग्री वितरण का समय भी सुबह 10 से 2 बजे के बीच का रखा जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह भी जल्दी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य समस्याएं जल्द दूर की जाएंगी। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के इमरान खान, अजमल अंसारी, विक्रांत रोशन, मोहम्मद जावेद अंसारी, आयुष गंगवार, हरिओम गंगवार, शाहरुख अल्वी, हामिद आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज