PUBG Mobile vs FAU-G: PUBG फैंस FAU-G पर भारी, लेकिन टॉप फ्री गेम लिस्ट में अभी भी नंबर 1
FAU-G को अभी भी लगातार 1 स्टार रेटिंग मिल रही है, लेकिन गेम फिर भी Google Play पर टॉप फ्री गेम (Google Top Free Games) बना हुआ है। भारतीय गेमिंग कंपनी nCore Games ने 26 जनवरी को भारत में FAU-G (फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स) को लॉन्च किया था। रिलीज़ होने के 24 घंटे के भीतर …
FAU-G को अभी भी लगातार 1 स्टार रेटिंग मिल रही है, लेकिन गेम फिर भी Google Play पर टॉप फ्री गेम (Google Top Free Games) बना हुआ है। भारतीय गेमिंग कंपनी nCore Games ने 26 जनवरी को भारत में FAU-G (फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स) को लॉन्च किया था। रिलीज़ होने के 24 घंटे के भीतर गेम को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया गया था। हालांकि, बाद में गेम को नापसंद भी किया जाने लगा। पिछले कुछ दिनों से PUBG Mobile फैंन्स गेम को 1 स्टार रेटिंग दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोग इस गेम की तुलना PUBG Mobile से कर रहे हैं।
Android के लिए रिलीज़ हुए इस गेम को Google Play पर अभी भी 1 स्टार रेटिंग दी जा रही है। माना जा रहा है PUBG Mobile फैंस को गेम पसंद नहीं आ रहा है और इस गिरती रेटिंग के पीछे उन्हीं का हाथ है। हालांकि लॉन्च से पहले nCore Games के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने साफ कहा था कि FAU-G गेम PUBG Mobile की रिप्लेसमेंट नहीं है। कुछ दिनों पहले तक गेम की रेटिंग 4.5 स्टार थी और अब अचानक बढ़ी 1 स्टार रेटिंग (FAU-G Ratings Dropped) के चलते कुल रेटिंग में काफी गिरावट आ गई है। खबर लिखने तक, Google Play पर FAU-G की रेटिंग 3.2 दिखाई दे रही थी। अच्छी बात यह है कि गेम अभी भी Google Play की Top Free Games की लिस्ट में पहले स्थान पर जमा हुआ है।
दरअसल, गेम को पबजी मोबाइल पर लगे बैन के तुरंत बाद घोषित किया गया और इसे आत्मनिर्भर भारत कैंपेन के नाम से प्रमोट भी किया गया। कहीं न कहीं इस कारण लोग इसे PUBG Mobile के भारतीय विकल्प (PUBG Mobile Alternative) के रूप में देखने लगे थे। अब गेम केवल एक मोड के साथ लॉन्च हुआ है और इसमें बैटल रोयाल मोड एक्टिव नहीं है, जिसके चलते फैन्स को गेम पसंद नहीं आ रहा है। रिलीज़ के बाद से कई क्रिटिक्स ने भी गेम को फिलहाल के लिए अधूरा बताया है। Gadgets 360 ने भी FAU-G को रिव्यू (FAU-G Reivew in Hindi) किया है।
