Propose Day: आ गया इजहार-ए-मोहब्बत का दिन, कबूल होगा आपका प्यार, रखें इन बातों का ख्याल
नई दिल्ली। मोहब्बत का सप्ताह माने जाने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। बीती 7 फरवरी को रोज डे पर गुलाब देकर आपने अपने दिल का पैगाम अपने चाहने वालों तक पहुंचा ही दिया होगा। अब मौका है इजहार-ए-मोहब्बत के जरिए अपने दिल की बात कहने का। जी हां आज है प्रपोज डे। …
नई दिल्ली। मोहब्बत का सप्ताह माने जाने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। बीती 7 फरवरी को रोज डे पर गुलाब देकर आपने अपने दिल का पैगाम अपने चाहने वालों तक पहुंचा ही दिया होगा। अब मौका है इजहार-ए-मोहब्बत के जरिए अपने दिल की बात कहने का। जी हां आज है प्रपोज डे। वैलेंटाइन वीक में इस खास दिन का अपना अलग और महत्वपूर्ण महत्व है। बरसों से अपने दिल में किसी के लिए मोहब्बत छिपाए बैठे लोगों के लिए ये दिन एक बेहद खुशनुमा मौका लेकर आता है।

इस दिन की खासियत का उपयोग करते हुए आप अपने दिल की बात अपने साथी तक पहुंचा सकते हैं। हालांकि हर बार ये इतना आसान भी नहीं होता। कई लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं जिस वजह से वह अपने प्यार का इजहार करने से घबराते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कहना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें समझ ही नहीं आता कि आखिर किस तरह से अपना हाल-ए-दिल अपने पार्टनर तक पहुंचाए। कई बार लोगों को अपना प्रपोजल रिजेक्ट होने का डर भी सताता है जिस वजह से वह अपने दिल की बात हमेशा दिल में ही दबाकर रखते हैं कि कहीं प्यार पाने के चक्कर में उसकी दोस्ती भी ना खो बैंठें।
अपने दिल का हाल बयां करने में मुश्किलों का सामना करने वालों के लिए ही शायद यह खास दिन मनाया जाता है। तो अगर आप भी इस खास दिन अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किस तरह अपने प्यार का इजहार करें कि वो आपकी मोहब्बत कबूल कर ले तो इसके लिए हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं। इन तरीकों से अपने प्यार का इजहार कर आप अपनी जिंदगी मोहब्बत के रंगो से गुलजार कर सकते हैं।

कुछ इस तरह बयां करें दिल का हाल, जिंदगी में आ जाएगी प्यार की बहार
अगर अपनी दोस्त से प्यार हो गया है तो उसे अपने हाथों से प्यार भरा एक कार्ड बनाकर दें, जिसमें आपकी भावनाओं के साथ-साथ साथ बिताएं पलों की कुछ यादें और तस्वीरें भी लगी हों। इतने प्यार से सहेजी गई यादों को देखकर आपकी उस खास दोस्त के दिल में भी आपके लिए प्यार उमड़ ही आएगा।

आपकी गर्लफ्रेंड रोज जिस रास्ते से गुजरती है, उस रास्ते पर आप किसी जगह पर अपने दिल की बात लिखवा सकते हैं। ऐसी जगह लिखवाएं जहां उनकी नजर पड़ सकें।
अगर आप फ्लाइट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं जा रहे हैं तो वहां पर अनाउंस करके अपनी दिल की बात कर सकते हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने का प्लान करें और फिल्म के अंतराल में अपना वीडियो प्ले करने की व्यवस्था करें।

आप एक वीडियो में अपने मन की सभी बातें बोलकर उसे गर्लफ्रेंड को शेयर कर सकते हैं।
गर्लफ्रेंड को एक लांग ड्राइव पर ले जाएं और कूल रोमांटिक माहौल में उसका हाथ पकड़कर उसे शादी के लिए प्रपोज करें।

यदि आपकी गर्लफ्रेंड को रोमांच भरे खेल पसंद हैं जैसे रॉक क्लाइंबिंग और अंडर वाटर डाइविंग तो रॉक क्लाइंबिंग के बाद पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी पर पहुंच कर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं या समुद्र की गहराई में मछलियों के बीच शादी के लिए पूछ सकते हैं।
तो इन कुछ खास तरीकों को अपनाकर आप प्रपोज डे के मौके पर अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकते हैं।
