बरेली: सरकारी बकाया चुकाने के बाद ही लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक ओर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है तो दूसरी ओर दावेदार भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव लड़ने से पहले उन्हें सहकारी समतियों और बैंकों का बकाया चुकाना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें नो ड्यूज …

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक ओर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है तो दूसरी ओर दावेदार भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव लड़ने से पहले उन्हें सहकारी समतियों और बैंकों का बकाया चुकाना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें नो ड्यूज प्रमाण पत्र नहीं मिल सकेगा और वे चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। इस निर्णय के बाद कहीं न कहीं चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, बकाएदारी निपटाने को विभाग को बेहतर मौका मिला है।

दावेदारों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, जिला सहकारी बैंक से संबंधित समितियों से नो ड्यूज प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन इस बार यह अनिवार्य है। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है।

मिड डे मील के तहत बच्चों को दोपहर के समय भोजन दिया जाता है। मिड डे मील के संचालन के लिए प्राधानाध्यपक और प्रधान का प्रधान का संयुक्त खाता होता है। प्रधानी के मैदान में फिर से उतरने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से भी नो ड्यूज लेना होगा। यदि प्रधानों के ऊपर मिड डे मील के संचालन के दौरान कोई भी भुगतान बकाया होगा तो उन्हें नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही बिजली विभाग, जिला पंचायत, विकास खंड और ग्राम पंचायतों से भी लोगों को अदेय प्रमाण पत्र लेना होगा। बकाया होने पर प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. की शाखाओं एवं जिला सहकारी बैंक लि. की शाखाओं से सम्बद्ध प्राथमिक सहकारी कृषि ऋ ण समितियों से नो ड्यूज (अदेय प्रमाण पत्र) प्राप्त करने के बाद ही पंचायत चुनाव में नामांकन करा सकते हैं। जिससे उक्त समितियों की वसूली में गुणात्मक सुधार होने से एनपीए कम होगा। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी

44,569 बकाएदारों पर 16,554.39 लाख रुपये है बकाया
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. की शाखाओं एवं जिला सहकारी बैंक लि. से सम्बद्ध प्राथमिक सहकारी कृषि ऋ ण समितियों के मध्यकालीन एवं अल्पकालीन ऋ ण के 44,569 बकाएदार हैं जिन पर 16,554.39 लाख रुपये बकाया है।

संबंधित समाचार