काशीपुर: कार बेचने के नाम पर 4.65 और टाटा स्कॉय रिचार्ज के नाम पर 1 लाख का चूना लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। कार मालिक ने धोखाधड़ी कर खरीदार से 4.65 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने डीजीपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी राजू कुमार पुत्र ठाकुरदास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया …

काशीपुर,अमृत विचार। कार मालिक ने धोखाधड़ी कर खरीदार से 4.65 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने डीजीपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी राजू कुमार पुत्र ठाकुरदास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने वैशाली कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह से स्विफ्ट कार का सौदा 6.15 लाख में किया था। इस सौदे का इकरारनामा 27अगस्त 2020 को बाजपुर तहसील में लिखा गया। जिसमें से 2.70 लाख का नगद भुगतान कर दिया और शेष 3.45 लाख का भुगतान 30 किस्तों में बैंक को करना था। उसने 17 किस्त कार विक्रेता नरेंद्र सिंह के बैंक खाते में डाल दिए। जब वह 13 किस्ते एक साथ जमा करने बैंक गया तो पता चला कि कार का खाता एनपीए हो चुका है और बताया गया कि खाते में लगातार किस्त का भुगतान नहीं किया गया है।

बेची गई कार का कुल 7 लाख 22 हजार बकाया है। इस पर जब उसने नरेंद्र से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। डीजीपी को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कार विक्रेता ने धोखाधड़ी कर उससे 4.65 लाख की रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इधर टाटा स्कॉय रिचार्ज करने के नाम पर साइबर ठगों ने खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। मूल रूप से रानीखेत निवासी वीरेंद्र नाथ पांडे पुत्र हरिराम पांडे वर्तमान में आनंद होम्स जसपुर खुर्द में रह रहे हैं। वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने टाटा स्काॅय डिश रिचार्ज के लिए टॉल फ्री नंबर पर काल की।

जिसके बाद उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर रिचार्ज करने के लिए कुछ औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा। फोन के बाद जैसे ही उसने उक्त व्यक्ति के अनुसार कहने पर किया तो उसके खाते से एक लाख रुपये कट गए। वीरेंद्र ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई कर उसके पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।