हल्द्वानी: फायरिंग का आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी,अमृत विचार। बैलेजली लॉज में छोटे भाई की गर्लफ्रेंड पर कथित टिप्पणी से बौखलाकर हवाई फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस के बचने के लिए रुद्रपुर भागने की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ। कोर्ट पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया …
हल्द्वानी,अमृत विचार। बैलेजली लॉज में छोटे भाई की गर्लफ्रेंड पर कथित टिप्पणी से बौखलाकर हवाई फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस के बचने के लिए रुद्रपुर भागने की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ। कोर्ट पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
दारोगा कविंद्र शर्मा और पुलिस टीम सोमवार की रात बैलेजली लॉज में फायरिंग के आरोपी शुभम शर्मा की तलाश कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि फायरिंग का आरोपी रुद्रपुर भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को फायर स्टेशन के पास पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि फायरिंग के बाद आरोपी क्षेत्र से भाग गया था। पुलिस तमंचे से फायरिंग के बाद कारतूस का खोका बरामद कर चुकी है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं किया कि आरोपी ने अवैध तमंचा कहां से हासिल किया था।
