काशीपुर: सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में धधकी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। देर रात अज्ञात कारणों के चलते ट्रामा सेंटर में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद धधकती आग पर काबू पाया। एक कंपनी की ओर से डोनेट में दी गई कोरोना संबंधित लाखों …

काशीपुर,अमृत विचार। देर रात अज्ञात कारणों के चलते ट्रामा सेंटर में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद धधकती आग पर काबू पाया। एक कंपनी की ओर से डोनेट में दी गई कोरोना संबंधित लाखों की सामग्री जलकर राख हो हई। जिससे करीब चार मरीजों की बमुश्किल जान बचाई गई। पांच सदस्यीय जांच समिति घटना की जांच के लिए बनाई गई है।

शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते एलडी भटट सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर की गैलरी में रखी लाखों रूपये कीमत की कोरोना संबंधित सामग्री में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ऊंची-ऊंची आग की लपटे उठने लगी। जिसके चलते अस्पताल में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने के यंत्र होने के बावजूद फायर बिग्रेड के पहुंचने का इंतजार किया गया। करीब 12 बजे फायर बिग्रेड कर्मचारी दो वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रामा सेंटर का ताला बंद होने के कारण फायर कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गेट का ताला और खिड़कियों के शीशे तोड़कर पानी का पाइप अंदर तक पहुंचाया गा। तब तक करीब बीस लाख रूपये की कोरोना सामग्री, कुर्सियां, विद्युत उपकरण, टाइल्स, प्लास्टर आदि सामान चलकर राख हो गया। धधकती आग को बुझाने में एक गाड़ी का पानी भी समाप्त हो गया। दूसरी गाड़ी से पानी की बोछार से करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हडडी वार्ड की ओर से बढ़ती आग की लपटे देख मरीजों को जैसे तैसे स्थानातंरित किया। आग बुझाने पर अस्पताल और फायर कर्मियों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार