हल्द्वानी: पिता पर रेप का आरोप, पीड़िता का मेडिकल कराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल राजस्व क्षेत्र में रक्त संबंध को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक युवती ने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। पिता पर चार अन्य नाबालिग बेटियों के शोषण का भी आरोप है। शिकायत पर युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजने के साथ ही मेडिकल कराया गया। सोमवार को …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल राजस्व क्षेत्र में रक्त संबंध को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक युवती ने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। पिता पर चार अन्य नाबालिग बेटियों के शोषण का भी आरोप है। शिकायत पर युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजने के साथ ही मेडिकल कराया गया। सोमवार को पीड़िता के कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। कालाढूंगी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए राजस्व पुलिस को सौंप दिया है।

पिता के शारीरिक शोषण की शिकार युवती और उसकी चार नाबालिग बहनों ने शुक्रवार को घर छोड़ दिया था। महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी हुई तो वे युवती, उसकी बहिनों को लेकर कालाढूंगी पहुंची और शिकायत की। इसके बाद पीड़िताओं को हल्द्वानी के वन स्टॉप सेंटर लाया गया था। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित युवती का महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। जबकि अन्य चार नाबालिग बहनों को चाइल्ड हेल्प लाइन पेश किया गया। हेल्प लाइन से बालिकाओं को एनजीओ के संरक्षण में सौंप दिया। जबकि पीड़ित युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। केंद्र प्रशासक सरोजिनी जोशी ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।