हल्द्वानी: पर्वतीय संस्कृति कला मंच ने भोजन माताओं को किया सम्मानित
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोजन माताओं और गरीब बच्चों को रविवार को पर्वतीय संस्कृति कला मंच ने सम्मानित किया। इन महिलाओं को मंच की अध्यक्ष मोहनी रावत ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किए जाने के लिए उन्हें टिफिन और अन्य सामान उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोजन माताओं और गरीब बच्चों को रविवार को पर्वतीय संस्कृति कला मंच ने सम्मानित किया। इन महिलाओं को मंच की अध्यक्ष मोहनी रावत ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किए जाने के लिए उन्हें टिफिन और अन्य सामान उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नहें-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
बद्रीपुरा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कर रही रिंपी बिष्ट ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस साल भी मंच समाज की 20 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें स्कूलों में खाना बनाने वाली भोजन माताएं और लोगों के घरों में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं को मंच की अध्यक्ष ने साल वितरित कर उनको सम्मानित किया। साथ ही स्कूली बच्चों को भी इस मौके पर उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शांति जीना, लता बोरा, कुसुम तिवारी, नीरज गर्ग और नवीन वर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
