हल्द्वानी: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के ट्रांसपोर्ट कारोबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में ट्रांसपोर्ट कारोबारी भड़क गए हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के दो संगठनों ने प्रदर्शन और बैठक कर तेल की कीमतों को बढ़ाने का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ रही हैं और आम जनता की जेब पर …

अमृत विचार, हल्द्वानी। डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में ट्रांसपोर्ट कारोबारी भड़क गए हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के दो संगठनों ने प्रदर्शन और बैठक कर तेल की कीमतों को बढ़ाने का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ रही हैं और आम जनता की जेब पर बोझ पड़ रहा है। ट्रांसपोटर्स ने तेल की कीमतों पर लगाम नहीं कसने पर उग्र आंदोलन का ऐलान किया है।

विरोध एक
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्ट कारोबारी रविवार को देवलचौड़ स्थित टीपी नगर गेट पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए कहा कि लॉकडाउन और कोविड-19 महामारी से ट्रांसपोर्ट कारोबार चौपट हो गया था। कारोबारी अभी इस मंदी से उबर नहीं पाए थे कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने कारोबार चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेल के संग टायर, ल्युब्रिकेंट, स्पेयर पार्टस भी महंगे हो गए हैं। ऐसे में वाहनों का चलाना मुश्किल हो रहा है। कारोबारियों ने केंद्र व राज्य सरकार से टैक्स कम करने की मांग की है ताकि डूब रहे कारोबार को मदद मिले। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अमरजीत सेठी, प्रदीप सब्बरवाल, कश्मीरी लाल साहनी, इंद्र भुटियानी, राजेश पुरी, हाजी नफीस, पंकज वोरा, खीमानंद शर्मा, दयाकिशन शर्मा, ललित रौतेला, भूपेंद्र साहनी, मुकेश खन्ना, ललित बिष्ट, रविंद्र सिंह आदि शामिल थे।

विरोध दो 
प्रांतीय नगर युवा व्यापार मंडल ने बैठक कर तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से ट्रांसपोर्ट कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं तेल बढ़ने से भाड़ा में बढ़ोत्तरी हो रही है जो सीधे तौर पर महंगाई को बढ़ा रहा है। आम जन को महंगाई की मार से जूझना पड़ रहा है। कारोबारियों ने मांग करी की तेल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जाए। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अशमीत गुजराल, भारत भूषण, हितांक अरोरा, नीरज गुप्ता, मोहन महतोलिया, ललित रौतेला, कमल जोशी, चंदन नैनवाल, देवराज रौतेला, नीरज शर्मा, शानू जायसवाल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार