शहनाज गिल ने येलो ड्रेस में कराया फोटोशूट, एक्ट्रेस की खूबसूरत अदाएं देख फैंस हुए दीवाने
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज गिल नई पंजाबी फिल्म ‘हौंसला रख’ में नज़र आने वाली हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। इसकी शूटिंग के लिए वो कनाडा में हैं। वहीं शनिवार को शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर …
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज गिल नई पंजाबी फिल्म ‘हौंसला रख’ में नज़र आने वाली हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। इसकी शूटिंग के लिए वो कनाडा में हैं। वहीं शनिवार को शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।
आप तस्वीरों में देख सकते है शहनाज गिल येलो ऑफ शोल्डर जंपसूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों को बांध रखा है और उनकी जुल्फें फैंस को दीवाना बना रही हैं। उन्होंने स्टाइलिश ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वो सोफे पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। शहनाज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।
https://www.instagram.com/p/CLiQ6-kBK6u/
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज इस मूवी के अलावा रैपर और सिंगर बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कश्मीर में इसकी शूटिंग की थी।
इसके अलावा शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक गाने में दिखाई देंगी। दोनों साथ में दो गाने कर चुके हैं, जिसके दर्शकों का खूब प्यार मिला। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं।
