बाराबंकी: होमगार्ड और युवक के फांसी के फंदे से लटके मिले शव
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में होमगार्ड सहित दो लोगों के फांसी के फंदे पर शव लटके हुए मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा मजरे महुलारा गांव निवासी …
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में होमगार्ड सहित दो लोगों के फांसी के फंदे पर शव लटके हुए मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा मजरे महुलारा गांव निवासी 58 वर्षीय पवन कुमार मिश्र होमगार्ड के पद पर काम करता था। वह एक महीने से छुट्टी पर चल रहा था। सोमवार की देर शाम रोज की तरह वह घर के बाहर लेटा था। सुबह जब वह बिस्तर पर नहीं मिला तो खोज शुरू हुई। परिवार वालों को उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। दूसरी घटना राघोपुर गांव की है, जहां 25 वर्षीय राम तीरथ का शव उसी के घर के बगल निर्माणाधीन मकान की छत में लगे पंखे के हुक से लटका हुआ मिला।
मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक पंकज सिंह ने दोनों घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
