लखीमपुर-खीरी: पांच तस्कर गिरफ्तार, बाघ की 20 हड्डियां बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार । बेलरायां रेंज की लौदरिया बीट में 14 फरवरी को बाघ की खाल के साथ पकड़े गए दो शिकारियों से पूछताछ के बाद एसओजी की टीम ने पांच और वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओजी की टीम ने आरोपियों के पास से वन्यजीवों के अंगों को भी बरामद कर लिया है। …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार । बेलरायां रेंज की लौदरिया बीट में 14 फरवरी को बाघ की खाल के साथ पकड़े गए दो शिकारियों से पूछताछ के बाद एसओजी की टीम ने पांच और वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओजी की टीम ने आरोपियों के पास से वन्यजीवों के अंगों को भी बरामद कर लिया है।

14 फरवरी को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाघ की खाल को बेचने की कोशिश कर रहे दो शिकारियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शिकारियों की निशानदेही पर अब बेलरायां रेंज के सिंगाही क्षेत्र से पांच तस्करों को पकड़ा गया है। बुधवार को एसपी विजय ढुल ने पत्रकारों को बताया कि कुछ दिन पहले बाघ की खाल के साथ दो तस्कर पकड़े गए थे उनसे कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी थीं।

टीमों का गठन कर तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें थाना सिंगाही के ग्राम हरद्वाही से पांच तस्करों दिलीप ,गुड्डू, टीकाराम, इतवारी और मन्जीत को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाघ की 20 हड्डियां व अवैध शस्त्र कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं।