लालकुआं: मंगल की मौत के बाद अब कैसे जलेगा पांच असहायों का चूल्हा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। मंगल की आकस्मिक मृत्यु के बाद उसके परिवार के भरण पोषण का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिवार में कैंसर रोगी बुजुर्ग पिता, विधवा पत्नी और तीन बच्चे हैं। कम उम्र में ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के …

लालकुआं, अमृत विचार। मंगल की आकस्मिक मृत्यु के बाद उसके परिवार के भरण पोषण का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिवार में कैंसर रोगी बुजुर्ग पिता, विधवा पत्नी और तीन बच्चे हैं। कम उम्र में ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

मृतक के पिता छोटेलाल परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि वे स्वयं कैंसर से पीड़ित और वृद्धावस्था में हैं। मृतक की बड़ी बेटी लक्ष्मी कक्षा 6 में पढ़ती है। जबकि बेटा नवीन कक्षा तीन और राजा कक्षा दो में हैं। गुजर-बसर के लिए परिवार के पास जमीन भी बहुत कम है। इसी कारण छोटेलाल मेहनत मजदूरी करके अपने बेटे को ज्यादा नहीं पढ़ा सके थे। मंगल बचपन से ही गांव में छोटे-मोटे काम के साथ परिवार का हाथ बंटाता था।

बाद में उसने बिजली का काम सीख सीख लिया था। वह शादी बारात में डीजे आदि पर बिजली की फिटिंग कर चार पैसे कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घटना के दिन भी मृतक इसी काम से राजीव नगर घोड़ा काला स्थित एक बारात की बुकिंग में गया था। लेकिन फिर जीवित घर वापस नहीं लौटा। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जीवन लाल आर्य ने कहा है कि स्थानीय लोगों को इस परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मानवीय दृष्टि से सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल प्रशासन को भी इस गरीब परिवार की मदद करनी चाहिए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म