महाराजगंज: नाले में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस
महाराजगंज, अमृत विचार। कई दिनों से घर से गायब वृद्ध रविवार को सिसवा नगर के गोल्डन पिक्चर पैलेस बाईपास पर नाली में मृत अवस्था में मिला है। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी स्थानीय थाने पर दर्ज की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के …
महाराजगंज, अमृत विचार। कई दिनों से घर से गायब वृद्ध रविवार को सिसवा नगर के गोल्डन पिक्चर पैलेस बाईपास पर नाली में मृत अवस्था में मिला है। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी स्थानीय थाने पर दर्ज की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों के अनुसार सिसवा नगर के गोल्डन पिक्चर पैलेस बाईपास रोड पर अशर्फी अतिथि भवन के ठीक सामने नवनिर्मित नाले के अंदर रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे कुछ लोगों ने एक लाश देखी, सूचना मिलते ही मौके पर सिसवा चौकी प्रभारी रणविजय हमराही पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच कर जांच में जुट गए।
बताया गया कि पिछले मंगलवार से घर से गायब 75 वर्षीय गोपी चौधरी पुत्र झकरी निवासी अमर पुरवा के परिजनों को जब लाश मिलने की जानकारी हुई तो परिजन भी पहुंचे और उन्होंने लाश की पहचान गोपी चौधरी के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सफाई कर्मियों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवा कर और पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवायी में लग गयी।
सूत्रों ने बताया कि नाले में मिला वृद्ध का शव कई दिन पुरानी था और सड़ चुकी था। इस संदर्भ में सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी रण विजय ने बताया कि गोपी चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है,जिनकी तलाश की जा रही थी किंतु रविवार को नाले में उनका शव मिला है, जांच पड़ताल की जा रही है।
