अयोध्या: तय समय में बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर- उप मुख्यमंत्री
अयोध्या। राम नगरी पहुंचे सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसका काम तय समय मे पूरा हो जाएगा। रविवार को रामनगरी पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दर पर माथा टेका। उन्होंने वहां हो रहे निर्माण कार्यों को देखा। …
अयोध्या। राम नगरी पहुंचे सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसका काम तय समय मे पूरा हो जाएगा। रविवार को रामनगरी पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दर पर माथा टेका। उन्होंने वहां हो रहे निर्माण कार्यों को देखा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अब एक ही इच्छा है कि रामलला भव्यता के साथ अपने भवन में शीघ्र विराजमान हो जाएं। डिप्टी सीएम श्री राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर गए। जहां उन्होंने बजरंगबली की चौखट पर माथा टेका। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राम मंदिर निर्माण का जिम्मा संभाल रही एजेंसियों का कार्य संतोष जनक है।
उन्होंने कहा कि मन्दिर निर्माण में आने वाली सभी प्रकार की कानूनी अड़चनों को केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाप्त कर दिया है ऐसे में रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि रामलला के मंदिर निर्माण को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने समाज की सहभागिता सुनिश्चित की है। कार्यदायी संस्थाएं तेजी से मंदिर का निर्माण कार्य कर रही हैं। मन में केवल एक ही इच्छा शेष है कि जल्द भगवान राम उनके दिव्य भवन विराजमान हों। मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या महोत्सव में सहभागिता की।
अयोध्या महोत्सव के समापन के लिए अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने जयपुरिया स्कूल में बने बैडमिंटन हॉल व स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने भगवान से प्रार्थना की कि अयोध्या में जल्द ही श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना भी हो।
पश्चिम बंगाल के चुनाव पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा वहां पर जय श्री राम का नारा ही बुलंद होगा। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
