हल्द्वानी: हरदा बोले-भाजपा की राजनीति का शिकार हो गए त्रिवेंद्र जैसे भले सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में सियासी उलटफेर हो गया है, त्रिवेंद्र सिंह रावत काे चार साल पूरे करने का जश्न मनाने का मौका भी भारतीय जनता पार्टी ने नहीं दिया। मुख्यमंत्री बदलने के इस फैसले पर विपक्षी दल जहां एक ओर खुश होने का दिखावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कहीं न कहीं एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में सियासी उलटफेर हो गया है, त्रिवेंद्र सिंह रावत काे चार साल पूरे करने का जश्न मनाने का मौका भी भारतीय जनता पार्टी ने नहीं दिया। मुख्यमंत्री बदलने के इस फैसले पर विपक्षी दल जहां एक ओर खुश होने का दिखावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कहीं न कहीं एक झटका उन्हें भी लगा है कि आखिर राज्य में विधानसभा से पहले भाजपा के इस चेहरा बदलने वाली राजनीति का क्या मकसद हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जो दिन-रात भाजपा को कोसने में लगे रहते हैं, वह भी भाजपा के इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं। उन्होंने त्रिवेंद्र रावत का समर्थन कर उन्हें भला और अनुशासित व्यक्ति माना है, जो राजनीति का शिकार हो गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा कि तीरथ सिंह रावत को नए मुख्यमंत्री के रूप में बधाई। इसी के साथ उन्होंने यह भी लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य पर राजनैतिक अस्थिरता थोपी है, जिसका शिकार त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे भले और अनुशासित सीएम को होना पड़ा। राजनीति से परे हरदा और त्रिवेंद्र कई बार एक साथ सार्वजनिक मंचों पर हंसी-खुशी साथ नजर आए हैं।

 

क्या किया ट्वीट

 

संबंधित समाचार