बाराबंकी: किशोरी का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
दरियाबाद/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र में एक किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर कमरे में लटकता हुआ मिला। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं, दरियाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के …
दरियाबाद/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र में एक किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर कमरे में लटकता हुआ मिला। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं, दरियाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान निवासी पुत्तीलाल वर्मा की 16 वर्षीय बेटी शगुन वर्मा का शव शनिवार दोपहर बाद घर में बने कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटकता हुआ मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुचे एसआई हरिश्चंद्र यादव ने दरवाजे को तोड़वाया तो किशोरी का शव कमरे में फांसी पर लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। किशोरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर सीओ पंकज सिंह भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया है। थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि देखने से मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
