ना दिल देखिए ना दौलत, ब्लड ग्रुप देखकर चुनिए अपना हमसफर, जीवन होगा खुशनुमा
नई दिल्ली। तेजी से बदलती दुनिया में लोगों के बीच आपसी रिश्ते भी समय के साथ बदलते जा रहे हैं। वैसे तो किसी भी इंसान के जीवन में हर रिश्ता अपनेआप में बेहद खास होता है लेकिन पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता व्यक्ति के जीवन में एक अलग ही मायने रखता है। इस नाजुक …
नई दिल्ली। तेजी से बदलती दुनिया में लोगों के बीच आपसी रिश्ते भी समय के साथ बदलते जा रहे हैं। वैसे तो किसी भी इंसान के जीवन में हर रिश्ता अपनेआप में बेहद खास होता है लेकिन पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता व्यक्ति के जीवन में एक अलग ही मायने रखता है। इस नाजुक रिश्ते की डोर जोड़ने से पहले अगर व्यक्ति अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी मसलन उसका स्वभाव या अन्य चीजें ना मालूम करे तो आने वाले समय में उसे इस रिश्ते से नाउम्मीदी मिलने की गुंजाइश बनी रहती है।
हालांकि अगर आज से कई साल पहले की बात करें तो यह बात पूरी तरह ठीक नहीं कही जा सकती क्योंकि उस वक्त के दौर में लोगों के लिए उनके जीवनसाथी का चुनाव उनके मां-बाप और रिश्तेदार ही करते थे। यहां तक कि कई बार दोनों पार्टनर एक-दूसरे से बिना मिले ही शादी के अटूट बंधन में बंध जाते थे। कई बार ऐसी शादियां बेहद कामयाब भी देंखीं गईं हैं। जबकि सबकुछ देख समझकर कई साल तक डेटिंग करने के बाद शादी करने वाले कपल्स का रिश्ता आजकल टूटते हुए देखा जा सकता है।

बेहद आधुनिक होते जमाने में अब शादी से पहले एक-दूसरे को जानने का चलन कॉमन हो चुका है। यही नहीं कुंडली मिलाने के साथ-साथ अब लोग अपने होने वाले हमसफर की मेडिकल हिस्ट्री जानने में भी दिलचस्पी रखते हैं। जिससे उन्हें एक हेल्दी कपल के रूप में जीवन बिताने में भविष्य में किन्हीं परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
इसके अलावा आप किसी भी व्यक्ति के ब्लड ग्रुप से उसके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। पूरी दुनिया में मुख्य रुप से पाए जाने वाले चार तरह के ब्लड ग्रप ए, बी, एबी, और ओ अपने-अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से व्यक्ति का स्वभाव निर्धारित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के व्यक्तित्व के बारे में जानना चाहते हैं तो ब्लड ग्रुप एक बेहतर जरिया बन सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है जिन्हें जानने के बाद आपको अपने पार्टनर को समझने में आसानी महसूस हो सकती है।

जानिए कैसे होते हैं ए ब्लड ग्रुप वाले
जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ए होता है, वह लोग एक अच्छे रोल मॉडल बनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें सफलता प्राप्त करने का जुनून होता है। इस ब्लड ग्रुप के लोग सबको साथ लेकर चलना ज्यादा पसंद करते हैं। ब्लड ग्रुप ए के लोग स्वभाव से कोमल, रेस्पॉन्सिबल, सेंसिटिव और जीवन में अच्छे दोस्त साबित होते हैं। इस ग्रुप के लोगों कि खास बात यह होती है कि ये लोग खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचने का स्वभाव रखते हैं। यही कारण है कि ज्यादा सोचने की वजह से इस ब्लड ग्रुप के लोग जल्दी तनाव में आ जाते हैं।

जानिए कैसे होते हैं बी ब्लड ग्रुप वाले
इस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति दूसरों के साथ जल्दी घुल मिल जाते हैं। ये लोग बहुत फ्रेंडली होते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोग थोड़े बहुत स्वार्थी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में ज्यादा विश्वास नहीं रखते हैं। इसके अलावा इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी मेहनती होते हैं। कोई भी मुकाम हो वह हर चीज को अपनी मेहनत से ही प्राप्त करने की चाहत रखते हैं। साथ ही इस ब्लड ग्रुप के लोग सच बोलने में विश्वास रखते हैं। ये ज्यादा जिद्दी होते हैं और आसानी से किसी बात के लिए नहीं मानते।

जानिए एबी ब्लड ग्रुप वालों के बारे में
एबी ब्लड ग्रुप के लोग ए और बी ब्लड ग्रुप के लोगों की तरह मिक्स होते हैं। यह लोग थोड़े उलझे हुए होते हैं क्योंकि किसी टाइम यह ए ब्लड ग्रुप की तरह काफी शर्मीले होते हैं तो वहीं कई बार यह बी ग्रुप की तरह लोगों के साथ काफी खुल जाते हैं। यह लोग अपने व्यक्तित्व को दूसरे लोगों से छिपाए रखने की कोशिश करते हैं जिस वजह से दूसरों को इनका व्यवहार मिश्रित लगता है। जब तक कोई इन्हें अच्छे से नहीं जान लेता, इन्हें समझ नहीं सकता। सबसे खास बात यह है कि एबी ब्लड ग्रुप के लोग दुनिया में बेहद कम देखने को मिलते हैं।

जानिए ओ ब्लड ग्रुप वालों के बारे में
ऐसा कहा जाता है कि इस ग्रुप के लोग बेहद साहसी होते हैं। साथ ही घूमने-फिरने में हमेशा आगे रहते हैं। यह लोग जहां भी काम करते हैं, एकदम टिक जाते हैं। इन लोगों को अपने लिए हाई स्टैंडर्ड स्थापित करने की आदत होती है और इसे स्थापित करने के लिए यह लोग कुछ भी कर सकते हैं। इन लोगों में बेहद अच्छी लीडरशिप क्वॉलिटी होती है और साथ ही इन्हें छोटी-मोटी चीजें परेशान नहीं करती हैं। यह लोग उदार, दयालु और प्यार में विश्वास करने वाले होते हैं। ये लोग भरोसेमेंद, शांति पसंद, पॉजिटिव, कॉन्फिडेंट, सतर्क, भावुक, स्वतंत्र और किसी भी चीज को लेकर पूरी तरह समर्पित होते हैं।
