बरेली कॉलेज के शिक्षक और उनकी पत्नी की कोरोना से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से लगातार लोगों की जान जा रही है। बरेली कॉलेज के एसो. प्रो. भारतेंदु शर्मा की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। दो दिन पहले ही उनकी पत्नी की भी मौत हुई थी। वह भी कोरोना संक्रमित थीं। दोनों को 2 अप्रैल से बुखार आया था। उसके बाद 4 अप्रैल …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से लगातार लोगों की जान जा रही है। बरेली कॉलेज के एसो. प्रो. भारतेंदु शर्मा की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। दो दिन पहले ही उनकी पत्नी की भी मौत हुई थी। वह भी कोरोना संक्रमित थीं। दोनों को 2 अप्रैल से बुखार आया था। उसके बाद 4 अप्रैल को भोजीपुरा स्थित निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 मई को उनकी बेटी की शादी तय है। शिक्षक की मौत के बाद से कॉलेज के शिक्षक दुखी हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. राजीव मेहरोत्रा ने शोक प्रस्ताव जारी किया है।

डा. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि बड़ी बमनपुरी में रहने वाले डा. भारतेंदु सिंह बरेली कॉलेज में मुरादाबाद जिले से स्थानांतरित होकर आए थे। वह वाणिज्य विभाग में एसो. प्रोफेसर थे। वह कॉलेज के खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के भी प्रभारी थे। उनके पास अन्य जिम्मेदारियां भी थीं। जुलाई में उनके रिटायरमेंट के बाद डा. भारतेंद्र शर्मा वाणिज्य विभाग के प्रभारी बनते। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें एक की शादी हो गई। एक बेटा बैंक में और बेटी शाहजहांपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट है। उसकी शादी दो मई को तय है।

उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को भारतेंदु शर्मा व उनकी पत्नी के बीमार होने की खबर मिली थी। जब उन्होंने कोविड टेस्ट कराया तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उनके बच्चों का भी टेस्ट हुआ था लेकिन सभी निगेटिव आए थे। तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर दोनों आईसीयू में भर्ती थे। पत्नी की बुधवार को मौत हो गई थी और शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत के बाद महाविद्यालय के अन्य शिक्षक भी घबराए हुए हैं, क्योंकि बरेली कॉलेज में अब तक चार शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं।

विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में फैला कोरोना
विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में कोरोना फैल रहा है। विश्वविद्यालय के चार शिक्षक व एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बरेली कॉलेज के चार शिक्षक संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कई छात्र भी संक्रमित हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के संक्रमित होने के बाद गुरुवार को ही सभी छात्रावास बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था। उसके बाद से सभी छात्र अपने घरों के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भी जब कोरोना तेजी से फैला था तो छात्रावास बंद किए गए थे लेकिन हालात सामान्य होने पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए छात्रावासों को खोला गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज