सोनू सूद हुए कोरोना संक्रमित, कहा- मदद को हमेशा आपके साथ हूं
मंबई। कोरोना काल में जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने सारी सावधानियां बरतते हुए, खुद को क्वारंटीन कर लिया है। ? pic.twitter.com/ZRkapUQXFK — sonu sood (@SonuSood) …
मंबई। कोरोना काल में जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने सारी सावधानियां बरतते हुए, खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2021
सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा। आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ.. मैं हमेशा आपके साथ हूं।’
इससे पहले शनिवार को ही सोनू सूद ने महामारी की दूसरी लहर को लेकर ट्वीट करते हुए बताया था कि उन्हें अस्पताल में बेड और दवाईयों की व्यवस्था करने में समस्या आ रही है और वह खुद को ऐसी अवस्था में ‘असहाय’ महसूस कर रहे हैं।
