भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत की फिल्म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ इस दिन होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई।  भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत की आने वाली फिल्म चांद जइसन दुल्हिन हमार 21 अप्रैल यूटयूब पर रिलीज होगी। सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार में गुंजन पंत, प्रेम सिंह,विमल पांडेय, पल्लहवी कुलकर्णी, दीपक सिन्हाह, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जे के चौहान, …

मुंबई।  भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत की आने वाली फिल्म चांद जइसन दुल्हिन हमार 21 अप्रैल यूटयूब पर रिलीज होगी। सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार में गुंजन पंत, प्रेम सिंह,विमल पांडेय, पल्लहवी कुलकर्णी, दीपक सिन्हाह, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जे के चौहान, साहब लालधारी, पूनम राय, रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्यम भूमिका में हैं। ‘चांद जइसन दुलहिन हमार’ 21 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज होगी।

‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ के निर्माता अरुण कुमार दुबे ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद दर्शकों का सिनेमाघरों में जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में हमने फैसला किया कि हम इस फिल्मो का यूट्यूब पर ही रिलीज करेंगे, जिससे लोग अपने घरों में इस फिल्मै का पूरा– पूरा मनोरंजन ले सकें।

यह फिल्मी बेहद पारिवारिक फिल्म है, जिसे हमने बेहद भव्यता के साथ बनाया है। यह फ़िल्म खास कर महिला दर्शकों को खूब भाने वाली है। फ़िल्म की पटकथा से लेकर गीत- संगीत तक लाजवाब हैं। फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। फिल्मि पर हमने काफी मेहनत की है। इसलिए उम्मीरद है कि फिल्मक भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

गौरतलब है कि फ़िल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्म। के संगीत निर्देशक सावन कुमार हैं तथा गीत प्यांरेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि के हैं।

संबंधित समाचार