लखनऊ: लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक बने डॉ. सोनिया नित्यानंद
लखनऊ। राजधानी के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक के पद पर डॉ सोनिया नित्यानंद की तैनाती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कर दी गयी है। इस संबंध में राजभवन से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, हिमेटोलॉजी एंड स्टेम सेल रिसर्च …
लखनऊ। राजधानी के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक के पद पर डॉ सोनिया नित्यानंद की तैनाती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कर दी गयी है। इस संबंध में राजभवन से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, हिमेटोलॉजी एंड स्टेम सेल रिसर्च सेंटर के डॉक्टर सोनिया नित्यानंद को कार्य भार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक जो भी पहले हो,को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का निदेशक नियुक्त किया है।
इसी प्रकार राज्यपाल ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए इलाहाबाद संग्रहालय प्रयागराज के प्रभारी निदेशक सुनील गुप्ता की 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हो रही सेवा विस्तार की तिथि को पुनः विस्तारित करते हुए 30 जून तक अथवा नियमित निदेशक की नियुक्ति तक बढ़ा दिया है।
