1 मिनट में 24 से अधिक बार भर रहे हैं सांसें तो हो जाएं सावधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यदि आप 1 मिनट में 24 बार से अधिक सांस भर रहें हैं या फिर आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम है तो सावधान हो जाएं। ऐसी स्थिति में जितनी जल्दी हो सके चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। कोरोना के नए स्ट्रेन में ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरता है। शुरुआत में हल्के …

बरेली, अमृत विचार। यदि आप 1 मिनट में 24 बार से अधिक सांस भर रहें हैं या फिर आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम है तो सावधान हो जाएं। ऐसी स्थिति में जितनी जल्दी हो सके चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। कोरोना के नए स्ट्रेन में ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरता है। शुरुआत में हल्के लक्षण चंद घंटों में कब गंभीर हो जाएं, किसी को नहीं पता। ऐसे में हालत गंभीर होने से पहले उपचार शुरू कर देना चाहिए।

कोरोना संक्रमण काल में हल्की छींक भी किसी को तनाव में ला देती है तो कुछ ऐसे भी हैं जो हालात खतरे के निशान तक पहुंच जाने के बावजूद जागरुक नहीं होते। कोरोना लाइलाज बीमारी नहीं है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर स्वस्थ हो सकते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले 90 प्रतिशत से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृत्यु उन लोगों की हो रही है जो देरी से अस्पताल पहुंचते हैं। बताया कि गले में खराश, हल्की खांसी, बुखार के साथ सांस फूले तो कोरोना हो सकता है। ऐसे में जांच करानी चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में कम से कम 18 बार सांस लेता है।

इनका कहना है

गले में खराश, हल्की खांसी, बुखार के साथ सांस फूले तो तुरंत ऑक्सीजन जांच कराकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 90 से नीचे तो ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। इससे पहले ही चिकित्सक को दिखा लेना चाहिए। कोरोना के नए स्ट्रेन में एक ही दिन में ऑक्सीजन लेवल 90 से 80 तक पहुंच रहा है। जबकि पहले ऐसा 3 से 5 दिनों में होता था। -डा. वागीश वैश्य, 300 बेड कोविड अस्पताल आईसीयू इंचार्ज

कोरोना के नए स्ट्रेन में पेट में ऐंठन, लूज मोशन, सिरदर्द, कमजोरी आदि सामान्य लक्षण वाले कई मरीज भी सामने आए हैं। ऐसे लक्षण होने पर भी कोरोना की जांच कराएं। देखा जा रहा है कि लोग लक्षण होने के बावजूद सोचते हैं कि उन्हें कोरोना नहीं हो सकता जितनी जल्दी बीमारी पकड़ में आएगी उतना ही गंभीर होने से बचेंगे। -डा.राजीव गोयल, आईएमए उपाध्यक्ष

संबंधित समाचार