पुलिस चौकी फूंकने का मामला: राज्यसभा सदस्य जय प्रकाश ने सीएम योगी से की कार्रवाई की मांग
लखनऊ। राज्यसभा सदस्य जय प्रकाश निषाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान गोरखपुर की नई बाजार पुलिस चौकी के फूंके जाने की घटना का जिक्र किया है। उनका आरोप है कि सपा की सह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके पीछे …
लखनऊ। राज्यसभा सदस्य जय प्रकाश निषाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान गोरखपुर की नई बाजार पुलिस चौकी के फूंके जाने की घटना का जिक्र किया है।
उनका आरोप है कि सपा की सह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके पीछे सोची समझी साजिश थी। इस मामले में निषाद समाज के 61 लोगों को नामजद किया गया था।
उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग कि है इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और निर्दोष लोगों के ऊपर से केस से हटाया जाए।

