सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर, आईसीयू में किए गए शिफ्ट, मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता व सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह खान दोनों का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। वे कोरोना से संक्रमित हैं। उन्हें रविवार को यहां भर्ती कराया गया था। सोमवार को अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि आजम खान …

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता व सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह खान दोनों का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। वे कोरोना से संक्रमित हैं। उन्हें रविवार को यहां भर्ती कराया गया था।

सोमवार को अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि आजम खान की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें दस लीटर प्रति मिनट के प्रेशर से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी।

जिसके बाद से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है।

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि रविवार को शाम 9 बजे समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आज़म खान और उनके पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खान कोरोना संक्रमण के कारण इलाज के लिए भर्ती हुए। रविवार को आजम खान को मॉडरेट इंफेक्शकन बताया गया था और उन्हें 4 लीटर ऑक्सीजन के प्रैशर पर रखा गया था।

संबंधित समाचार