अमेठी: चुनावी रंजिश में चली जमकर गोलियां, पांच घायल, ट्रामा सेंटर रेफर
अमेठी। यूपी पंचायत चुनाव परिणाम आ गए हैं। अब रंजिशें अपने पूरे शबाब पर हैं। लोग अपनी हार की दुश्मनी निकालने का मौक देख रहे हैं। अमेठी में चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगीं है। जिन्हें सीएचसी …
अमेठी। यूपी पंचायत चुनाव परिणाम आ गए हैं। अब रंजिशें अपने पूरे शबाब पर हैं। लोग अपनी हार की दुश्मनी निकालने का मौक देख रहे हैं। अमेठी में चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगीं है। जिन्हें सीएचसी जगदीशपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिंताजनक हालत देखकर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
क्या है ये पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधियावां गांव की है। गांव निवासी समीउल्ला (50 वर्ष) और सुहैल में पहले से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को भी दोनो पक्ष में वाद-विवाद हुआ और पुलिस कुछ लोगों को थाने लेकर गई और चालान कर दिया। नरगिस समीउल्ला के परिवार की सदस्य नरगिस ने बताया कि हमारे जेठ का लड़का शानू बुधवार शाम मुसाफिरखाना से छूट कर लौटा था। घर के सभी सदस्य रोजा थे और घर के बाहर ही बैठे हुए थे।
जैसे ही अफ्तार का समय हुआ सुहैल आदि चार गाड़ी से आए, जिसमें अकरम, असलम, अनस, अकबर, राजा, अकील सवार थे। सब असलहे से लैस थे, और आते ही हमारे परिवार वालों पर टूट पड़े। लाठी-डंडों से पहले जीभर के मारा फिर फायर झोंक दिया। जिसमें शानू, हसीन और शादाब को गोली लगी है। जबकि समीउल्ला और सलमान भी घायल हुए। सभी को सीएचसी जगदीशपुर लेकर आया गया।
पुलिस का पक्ष
सीएचसी में घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कुल पांच लोग यहां लाए गए थे। जिसमें तीन की हालत नाजुक थी इसलिए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। जिन दो की हालत स्थिर है उनका इलाज जारी है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
