रामपुर : कोरोना आपदा के बीच अस्पताल पहुंचे नकवी, कहा- वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कहा कि राष्ट्रीय आपदा को राजनैतिक अवसर बनाने वाले लोग संकट के समाधान का हिस्सा बनने के बजाय सियासी व्यवधान का किस्सा गढ़ने एवं भय-भ्रम का भौकाल खड़ा करने में लगे हैं। लगभग 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोना महामारी को परस्त …

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कहा कि राष्ट्रीय आपदा को राजनैतिक अवसर बनाने वाले लोग संकट के समाधान का हिस्सा बनने के बजाय सियासी व्यवधान का किस्सा गढ़ने एवं भय-भ्रम का भौकाल खड़ा करने में लगे हैं। लगभग 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोना महामारी को परस्त करने के लिए सरकार-समाज सभी संवेदनशीलता के संकल्प के साथ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

गुरुवार को रामपुर के जिला अस्पताल में कोरोना सुविधाओं का जायजा लेते हुए कमिश्नर, जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी से निपटने के लिए किये जा रहे युद्ध स्तर के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मोदी सरकार संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों की सलामती के लिए काम कर रही है।

अप्रत्याशित संकट से देश को उबारना सभी की प्राथमिकता है और हमें विश्वास है कि हम जल्द इस संकट से बाहर निकलेंगे। जो लोग पहले दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर सवाल उठाते रहे हैं, वही अब वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर भ्रम फैला रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल हों, आईसीयू बेड हों, वेंटीलेटर हों, मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई हों, मोदी और योगी सरकार ने हर मोर्चे पर मजबूती से काम किया है।

कोरोना पैंडेमिक से लड़ाई में केंद्र सरकार ने राज्यों की भरपूर मदद की है। राज्यों को 1 करोड़ 69 लाख PPE किट, 4 करोड़ 8 लाख N-95 मास्क, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 11 करोड़ 16 लाख टैबलेट, 42 हजार 856 वेंटिलेटर, 1 लाख 7443 ऑक्सीजन सिलिंडर दिए गए हैं। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों से राज्यों को हजारों मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

संबंधित समाचार