अनिल कपूर की फिटनेस देख शिल्पा शेट्टी और नीना गुप्ता हैरान, कहा इंस्पिरेशनल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर ऑरेंज रंग की टी- शर्ट पहने …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर ऑरेंज रंग की टी- शर्ट पहने हुए हैं। तस्वीर में अनिल कपूर अपनी बॉडी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “लॉकडाउन जरूरी है लेकिन उसमें हमें क्या करना है ये ऑप्शनल है।” अनिल कपूर की इस तस्वीर को देख उनके फैंस तो पागल हो ही रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी इस तस्वीर पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अनिल की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप इंस्पिरेशन हो’। तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए लिखा ‘वाह’।

बता दें कि अनिल कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अब भी उनका ये सफर जारी है। फिल्मों के साथ ही अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वो अपनी फिटनेस से अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। उकी फिटनेस का राज भी हर कोई जानना चाहता है। हालांकि अनिल कपूर कई बार कहते हैं कि वो कुछ खास नहीं करते बस अपनी डायट का ख्याल रखते हैं और वर्कआउट करते हैं।

 

 

संबंधित समाचार