नताशा का ये अंदाज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हार्दिक पांड्या के कमेंट ने जीता फैंस का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पत्‍नी नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और लगातार अपनी वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। तस्वीर में नताशा पूल में खड़ी हैं। उन्होंने …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पत्‍नी नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और लगातार अपनी वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। तस्वीर में नताशा पूल में खड़ी हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की स्टाइलिश बिकनी और चश्मा पहनी हुई है।

नताशा ने कैप्शन के साथ लिखा- ‘गुड टाइम्स एंड टैन लाइन्स’‘ उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

वैसे तो इस तस्वीर पर हजारों फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन हार्दिक पांड्या का कमेंट सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। उन्होंने कमेंट करते हुए आग और दिल का इमोजी पोस्ट किया।

वहीं तस्वीर पर नताशा के एक फैन ने लिखा- ‘सो हॉट’। एक अन्य ने लिखा- ‘ऑसम’। वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘हे ब्यूटीफुल’।

बता दें कि हार्दिक और नताशा पॉपुलर कपल में से एक हैं। 1 जनवरी 2020 में उन्होंने अपनी सगाई का एलान कर सबको चौंका दिया था। 30 जुलाई 2020 में नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया।